गिनीज बुक में दुनिया के सबसे छोटे घोड़े को मिली जगह, एक गधे से भी कम इसकी लंबाई

Summary :

घोड़े की तेज रफ्तार से तो आप वाकिफ होंगे। घोड़े रेस कोर्स से लेकर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं चार या पांच फीट घोड़ों की लंबाई होती है।

घोड़े की तेज रफ्तार से तो आप वाकिफ होंगे। घोड़े रेस कोर्स से लेकर सड़कों पर दौड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं चार या पांच फीट घोड़ों की लंबाई होती है। लेकिन दुनिया में एक ऐसा भी घोड़ा है जो अपनी छोटी हाइट के लिए फेमस है। 
यह घोड़ा पोलैंड का रहने वाला है और इसका नाम बॉम्बेल है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में इस घोड़े का नाम है। इस घोड़े की लंबाई सिर्फ 56.7 सेंटीमीटर यानी की एक फीट 10 इंच की है। यह घोड़ा दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा है। 

इतना ही नहीं इस घोड़े की हाईट गधे की सामान्य हाईट से भी कम है। पोलैंड के कासकडा के फॉर्म हाउस में बॉम्बेल घोड़ा रहता है। इस फॉर्म हाउस में कई सारे बड़े घोड़े भी बॉम्बेल के साथ रहते हैं। 
बॉम्बेल के मालिक पैट्रीक और केटरजाइना ने साल 2014 में पहली बार इसे देखा था। उस समय बॉम्बेल की उम्र महज दो महीने की ही थी। जब पैट्रीक और केटरजाइना ने इस घोड़े को देखा था तो उन्हें लगा था कि इस घोड़े को किसी तरह की परेशानी हो गई है। 
लेकिन बाद में दोनों को यह पता चला कि बॉम्बेज की लंबोई रुक गई है वह बढ़ नहीं रही है। बॉम्बेल से पहले दुनिया का सबसे छोटा घोड़ा थम्बेलिना था। इस घोड़े की मौत साल 2018 में हो गई। थम्बेलिना घोड़े की सिर्फ 44.5 सेंटीमीटर यानी एक फीट पांच इंच ही लंबाई थी। 

Desk Team