यहां देखिए वायरल पोस्ट
View this post on Instagram
Courtsey : पोस्ट को इंस्टाग्राम पर @yashrajmukhate नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
दोनों ने अपनी शादी को आधिकारिक बनाने के लिए कुछ जरूरी कागजात पर हस्ताक्षर किए। यशराज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर (Yashraj Mukhate Marriage) करते हुए कैप्शन में लिखा कि,” आज दो मेजर कोलेब हुए. एक, अल्पना और मैंने अपनी शादी रेजिस्टर कराई! और दूसरा सहयोग लिंक बायो में है! एन्जॉय करें!” उनकी शादी पर कई अभिनेताओं और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स ने उन्हें बधाई दी, जिनमें शहनाज़ गिल, अदिति राव हैदरी, ज़रीन खान, अनुव जैन और स्टैंड-अप कॉमेडियन और साथी कंटेंट क्रिएटर तन्मय भट्ट शामिल हैं।
यशराज ने एक और जिस कोलेब के बारे में बात की, वह उनका नया गाना ‘मन धागा’ है। इसे अभी YouTube (Yashraj Mukhate Marriage) पर रिलीज़ किया गया हैं। इस गाने को बनाने के लिए यशराज ने जसलीन रॉयल, अमित त्रिवेदी और अन्विता दत्त के साथ काम किया है।
कैसे हुए सोशल मीडिया पर फेमस
फेमस सोशल मीडिया यूजर @sagarcasm ने भी इंस्टाग्राम (Yashraj Mukhate Marriage) पोस्ट पर एक मजेदार कमेंट किया और लिखा, “बधाई हो! किसी भी गाने को प्रमोट करने के लिए कोई भी इस हद तक नहीं गया है।” यशराज मुखाटे 2020 में एक टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ के एक दृश्य से एक मजेदार संगीत वीडियो बनाने के लिए इंटरनेट पर फेमस हो गए। तब से उन्होंने कई और फेमस (Yashraj Mukhate Marriage) वीडियो बनाए हैं। उन्होंने विशाल भारद्वाज के साथ एक गाने पर काम भी किया है और अन्य सहयोगों के अलावा उन्हें टैलेंट हंट शो लिटिल चैंप्स में मेहमान के रूप में आमंत्रित किया गया है।


Download Android App
Download iOS App




