इस मजाकिया ट्वीट करने की वजह से Zomato एक बार फिर हुआ ट्रोलिंग का शिकार

Summary :

फूड डिलीवरी का मशहूर प्लेटफॉर्म जोमैटो अपने हालिया ट्वीट की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है।

फूड डिलीवरी का मशहूर प्लेटफॉर्म जोमैटो अपने हालिया ट्वीट की वजह से एक बार फिर से सुर्खियों में छाया हुआ है। दरअसल बीते मंगलवार के दिन जोमैटो ने एक चुटकुला ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा मेरा बेटा बड़े होकर कलेक्टर बनेगा,लेकिन ऐसा कहना ट्विटर की जनता को गवारा नहीं हुआ। कई सारे लोगों ने इसे एक बेकार चुटकुला बताया है। जबकि कईयों ने तो जोमैटो की सर्विस पर ही सवाल खड़े कर दिए है। बाकी एक बार आप खुद भी पढ़ लीजिए जोमैटो के इस ट्वीट पर लोगों ने कैसे अपनी प्रतिकियाएं दी है। 
ऐसा कुछ लिखा जोमैटो ने…
3 सितंबर के दिन के जोमैटो ने ट्विटर पर लिखा पापा मेरा बेटा बड़ा होकर कलेक्टर बनेगा। बेटा ऑरेगेनो और चिल्ली फ्लैक्स पैकेट्स का कलेक्टर बन जाता है। इस ट्वीट को खबर लिखे जाने तो 3 हजार से ज्यादा लाइक्स और करीब 400 से ज्यादा री-ट्वीट आ चुके हैं। 
सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया कुछ ऐसा रिएक्शन…



Desk Team