Dr Manmohan Singh के 5 बड़े फैसले, जिससे बदल गई थी भारतीय इकोनॉमी की सूरत

Summary :

Dr Manmohan Singh के 5 फैसले जिन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को बदल दिया…

गुरुवार 26 दिसंबर की रात भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए

लंबे समय से बीमारी के चलते बीती रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली

2004 में डॉ मनमोहन सिंह भारत के 14वें प्रधानमंत्री बने थे। इन्हें भारत की अर्थव्यवस्था का भीष्म पितामहपितामह भी कहा जाता है

तो चलिए जानते हैं मनमोहन सिंह जी द्वारा लिए गए 5 बड़े फैसलों के बारे में

VAT

मनमोहन सिंह ने साल 2005 में सेल्स टैक्स हटाकर भारत में VAT टैक्स को लागू किया था

MNREGA

साल 2005 में मनमोहन सिंह जी के पीएम रहते ही राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम योजना (MNREGA) की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत भारत सरकार 100 दिन रोजगार की गारंटी देती है

GDP ग्रोथ

मनमोहन सिंह के पीएम रहते साल 2007 में भारत की जीडीपी ग्रोथ रेट 9% हो गई थी। इसी वजह से उस समय भारत दुनिया का दूसरा जीडीपी ग्रोथ वाला देश बन गया था

National Rural Health Mission

मनमोहन सिंह ने ग्रामीणों के कल्याण के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन योजना शुरु की थी

Indo-US Nuclear Deal

इस डील में सिविल और मिलिटरी न्यूक्लियर को अलग रखने और IAEA के तहत सिविल सुविधाओं को इस्तेमाल करने पर जोर दिया था, हालांकि इस निर्णय का विरोध भी किया गया था

क्या होता है मनमोहन नाम का असली मतलब?

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।