Diljit Dosanjh: हैदराबाद में कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत दोसांझ को मिली नोटिस, 3 गानों पर लगा दिए रोक

Summary :

Diljit Dosanjh: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इस समय अपने कॉन्सर्ट को लेकर काफी सुर्खियों में हैं

आज यानी 15, नवंबर को हैदराबाद में दिलजीत दोसांझ का कॉनसर्ट होने वाला है

कॉन्सर्ट से पहले ही तेलंगाना सरकार की ओर से दिलजीत को नोटिस जारी किया गया है

नोटिस में राज्य सरकार ने दिलजीत दोसांझ के तीन गानों पर रोक लगाई है

राज्य सरकार ने ये नोटिस उनकी टीम और होटल नोवोटेल को दिया गया है

नोटिस में साफ कहा गया है वे ऐसे गाने न चलाएं जो किसी प्रकार के नशे या हिंसा को बढ़ावा दें

दिलजीत दोसांझ को भेजे गए नोटिस में उन्हें अपने कॉन्सर्ट में ‘पटियाला पैग,’ ‘पंज तारा,’ और ‘केस’ गाने से मना किया गया है

इतना ही नहीं नोटिस में बच्चों को मंच पर न लाने की हिदायत दी गई है और हाई वॉल्युम पर म्यूजिक चलाने के लिए भी मनाही है

बता दें कि दिलजीत का ये  ‘दिल-लुमिनाती टूर’  26 अक्टूबर 2024 को दिल्‍ली से शुरू हुआ था, जो जयपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, लखनऊ, पुणे, कोलकाता, बेंगलुरु, इंदौर, चंडीगढ़ के बाद 29 दिसंबर को गुवाहाटी में जाकर खत्म हो जाएगा

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।