वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का विशेष महत्व है। जिन्हें घर में लगाने से परिवार में खुशहाली आती है। नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।
इन्हीं पेड़-पौधों में मनी प्लांट भी शामिल है। यह पौधा धन को आकर्षित करता है, जिसे घर में लगाने से धन- दौलत कभी कम नहीं होती।
आज हम आपको बताएंगे कि मनी प्लांट किस दिशा में भूल से भी नहीं लगाना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें
मनी प्लांट को घर की उत्तर-पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से घर में पैसों की कंगाली आ सकती है।
मनी प्लांट हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मकता के साथ-साथ सुख-समृद्धि का वास होता है।
दिशा के अलावा हमें मनी प्लांट से जुड़ी अन्य बातों का भी ख्याल रखना चाहिए। ताकि जीवन में खुशहाली बनी रहें।
मनी प्लांट को कभी भी सीधा जमीन पर नहीं लगाना चाहिए। इससे यह पौधा अपवित्र हो सकता है। गमले या बोतल में लगाएं।
मनी प्लांट को शुक्रवार के दिन लगाना चाहिए क्योंकि इस पौधे का संबंध शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी से हैं।


Download Android App
Download iOS App












