गुड़
लोहड़ी पर गुड़ का दान करने से जीवन में मिठास और खुशहाली आती है। यह सबसे प्रमुख दान माना जाता है
तिल
तिल को दान करने से स्वास्थ्य और धन की वृद्धि होती है। यह पवित्रता का प्रतीक है
मूंगफली और रेवड़ी
मूंगफली और रेवड़ी का दान करने से रिश्तों में मधुरता आती है और दानकर्ता को शुभ फल प्राप्त होता है
अन्न (चावल, गेहूं, या मक्का)
जरूरतमंदों को अन्न दान करना लोहड़ी पर बहुत पुण्यकारी माना जाता है। यह घर में समृद्धि लाता है
कपड़े और कंबल
ठंड के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े और कंबल दान करने से पुण्य फल मिलता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है
देसी घी
देसी घी का दान करना धार्मिक दृष्टि से शुभ माना जाता है। यह घर में पवित्रता और समृद्धि लाता है
लकड़ी और उपले
लोहड़ी के दिन हवन सामग्री, लकड़ी, या उपले दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है
मिठाई
तिल और गुड़ से बनी मिठाई जैसे लड्डू या गजक दान करने से घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है
धन-द्रव्य
आर्थिक रूप से जरूरतमंदों को धन या द्रव्य का दान करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशियां बढ़ती हैं



Download Android App
Download iOS App












