मध्य सूडान में बुधवार को दो बसों की टक्कर में 10 व्यक्तियों की मौत हो गयी। सूडान पुलिस ने यह जानकारी दी है।
पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इस दुर्घटना में कम से कम 30 व्यक्ति घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गम्भीर है।
बयान के अनुसा, दुर्घटना उत्तरी कोर्डोफन प्रांत के बारा शहर में उस राजमार्ग पर हुई, जो राजधानी खार्तूम को दारफुर क्षेत्र से जोड़ता है।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित तस्वीरों से यह पता चलता है कि दोनों बसें आपस में टकरा गईं, उसके बाद इनमें से एक बस सड़क किनारे पलट गई।
सूडान में खराब रखरखाव के कारण खस्ताहाल सड़कों और यातायात नियमों के पालन में ढिलाई की वजह में सड़क दुर्घटना आम बात है।


Download Android App
Download iOS App



