कोरोना वायरस संकट से जूझ रहे न्यूयार्क के अस्पतालों को राहत प्रदान करने के लिए 1000 बिस्तरों वाला नौसेना का एक जहाजी अस्पताल शहर के बंदरगाह पर पहुंच गया है ।
यूएसएनएस कंफर्ट जहाजी अस्पताल का उपयोग गैर कोरोना वायरस मरीजों के इलाज के लिए किया जाएगा जबकि शहर के अस्पताल कोविड-19 के मरीजों का उपचार करते रहेंगे।
गवर्नर एंड्रयू क्यूमो ने कहा कि इस जहाजी अस्पताल से शहर के अस्पतालों को राहत मिलेगी।
यह जहाज ऐसे वक्त पहुंच है जब न्यूयार्क प्रांत में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या महीने भर से भी कम समय में रविवार को 1000 के पार पहुंच गयी। यहां कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 776 हो गयी है।


Download Android App
Download iOS App



