बगदाद , (शिन्हुआ) : इराक के उत्तरी प्रांत नीनेवेह में बुधवार को सुरक्षा बलों के साथ झड़प के दौरान इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 14 आतंकवादी मारे गये।
इराकी सेना के संयुक्त संचालन कमान के मीडिया कार्यालय के प्रवक्ता याह्यू रसूल ने एक बयान में कहा कि खुफिया रिपोर्टों पर कार्रवाई करते हुए, इराकी आतंकवाद विरोधी सेवा के जवानों ने (सीटीएस) ने नीनवे की प्रांतीय राजधानी मोसुल के दक्षिण में स्थित हातरा क्षेत्र में आईएस मुख्यालय पर एक एयरड्रॉप अभियान चलाया।
बयान के मुताबिक मारे गये आतंकवादियों में स्थानीय नेता और आत्मघाती हमलावर शामिल हैं।
वर्ष 2017 के अंत में इराक़ सुरक्षा बलों ने पूरे देश में आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह से हरा देने के बाद देश में सुरक्षा की स्थिति में नाटकीय रूप से सुधार हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



