चीन के वुहान से शुरू हुए कोरोना वायरस दुनिया के 185 से अधिक देशों में फैल चुका है। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।अमेरिका में भी कोरोना वायरस व्यापक रूप से फैल चुकी है। रविवार रात तक अमेरिका में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या करीब 14,000 हो गई थी और मृतकों की संख्या 2,475 पर पहुंच गई।
इस बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को कहा कि अमेरिका में अगले दो सप्ताह में कोरोना वायरस के कारण मृत्यु दर सर्वाधिक हो सकती है। इस आशंका को देखते हुए उन्होंने सामाजिक दूरी बनाने समेत कोरोना वायरस संबंधी अन्य दिशा-निर्देशों की अवधि बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी है। अमेरिका इस संकट से एक जून तक उबर जाएगा।
देशवासियों को यह आश्वासन देते हुए ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा कि दो शीर्ष जन स्वास्थ्य सलाहकारों एवं कोरोना वायरस पर व्हाउट हाउस कार्यबल के सदस्यों- डॉ. देबोरा बिक्स और डॉ एंथनी फॉसी की सलाह के आधार पर उन्हें सामाजिक मेलजोल से दूरी संबंधी उपायों की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ानी होगी।
चीन में कोरोना संक्रमण के 31 नए मामलें आए सामने, अबतक 3304 लोगों की हुई मौत
ट्रंप ने कोरोना वायरस पर अपनी दूसरी रोज गार्डन प्रेसवार्ता में कहा, “उनका कहना है कि जिन बचाव उपायों को हम लागू कर रहे हैं वे काफी हद तक संक्रमण के नये मामलों और असमय हो रही मौतों की संख्या घटा सकते हैं।” उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि अमेरिका के लोग यह जानें कि आपके नि:स्वार्थ एवं साहसिक प्रयास देश में कई जानें बचा रहे हैं। आप बदलाव ला रहे हैं। अनुमान दर्शाते हैं कि दो हफ्तों में मृत्यु दर बेहद ऊंचाई पर पहुंच जाएगी।” उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी को लेकर नये दिशा-निर्देशों की घोषणा एक अप्रैल को की जाएगी।
ट्रंप ने कहा, “हम उम्मीद कर सकते हैं कि एक जून तक हम इस संकट से पार पा लेंगे।” बता दें कि विश्व में फैल चुके कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 33509 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 704000 लोग इससे संक्रमित हैं।


Download Android App
Download iOS App



