पर्यावरण के मसलों का समाधान करने के लिए नवाचारी नजरिया विकसित करने के लिए चार भारतवंशी अमेरिकी किशोरियों को पुरस्कृत किया गया। उनमें से प्रत्येक 25,000 डॉलर का अवार्ड प्रदान किया गया है। अमेरिकन बाजार की रिपोर्ट के अनुसार, अवार्ड विजेताओं में केंटुकी की अंजली चड्ढा (16), देवालवारे की प्रीति सांई कृष्णामणि(17), उत्तर कैरोलिना की नवामी जैन (17) और पेंलिसवानिया की मामिदाला (17) शामिल हैं। चड्ढा ने एक ऐसा डिवाइस बनाया है जो कुएं के पानी में पाए जाने वाले पदार्थ आर्सेनिक का पता लगाने के लिए सेंसर का काम करता है। आर्सेनिक खतरनाक पदार्थ है जिससे कैंसर होता है। अमेरिका में करीब पांच करोड़ लोग कुएं के पानी का इस्तेमाल प्राथमिक स्रोत के रूप में करता है। इसी प्रकार अन्य विजेताओं ने भी पर्यावरण से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए कुछ अलग युक्तियां तैयार की हैं।
पर्यावरण क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए 4 भारतवंशी अमेरिकी सम्मानित
Summary :
आर्सेनिक खतरनाक पदार्थ है जिससे कैंसर होता है। अमेरिका में करीब पांच करोड़ लोग कुएं के पानी का इस्तेमाल प्राथमिक स्रोत के रूप में करता है।


Download Android App
Download iOS App



