दुबई : दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रनवे की मरम्मत के काम से जुड़े एक छोटे विमान के बृहस्पतिवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो जाने पर चार लोगों की मौत हो गयी। साथ ही, दुनिया के सबसे व्यस्त हवाईअड्डा पर विमानों का परिचालन करीब एक घंटे तक बाधित रहा । अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि किस कारण से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। डायमंड डी62 नामक यह विमान शोरेहम, इंग्लैंड के फ्लाइट कैलिब्रेशन सर्विस लिमिटेड का है।
यूएई के नागर विमानन प्राधिकरण ने कहा है कि तीन ब्रिटिश नागरिकों और एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक की मौत हो गयी। हवाई अड्डा से करीब आठ किलोमीटर दूर शहर के जलाशय के पास मुशरिफ पार्क में यह हादसा हुआ। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिहाज से यह दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। हादसे के कारण शाम सात बजकर 36 मिनट से लेकर आठ बजकर 22 मिनट तक उड़ानों का परिचालन बाधित रहा।


Download Android App
Download iOS App



