सीरीया में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस, रूस में प्रतिबंधित) के शीर्ष नेता के विरुद्ध चलाए गए अमेरिका के अभियान में हुई नागरिकों की मौत की खबरों पर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है और इसकी जांच को महत्वपूर्ण माना है। यह बयान प्रवक्ता फरहान हक ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में दिया।
छह बच्चों समेत 13 लोग मारे गए- सीरीयाई सेना
तुर्की समर्थित सीरियाई राष्ट्रीय सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, सीरिया के इदलिब में अबु इब्राहिम अल-हाशिमी अल-कुरैशी को मारने के मकसद से अमेरिका ने बुधवार को एक अभियान चलाया था, जिसमें छह बच्चों समेत 13 लोग मारे गए। घटना पर पेंटागन ने कहा आतंकवादियों ने खुद को और परिजनों के मारने के उद्देश्य से स्वयं विस्फोट किया था।
हम नागरिकों के हताहत होने पर चिंतित- श्री हक
श्री हक ने कहा, ‘हमने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा आईएस चीफ अबू इब्राहिम की मौत की घोषणा पर ध्यान दिया है। हम नागरिक की हताहत को लेकर चिंतित हैं और इसके लिए जिम्मेदार कौन है इसका पता लगाने के लिए एक जांच का होना आवश्यक है।’


Download Android App
Download iOS App


