पुणे में यरवदा इलाके के शास्त्रीनगर में बृहस्पतिवार रात एक निर्माणाधीन इमारत का एक स्लैब (हिस्सा) गिर गया, जिससे कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए अग्निशमन दल और पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि घटना इमारत के बेसमेंट में हुई।
पुलिस उपायुक्त (जोन-5)रोहीदास पवार ने बताया कि कम से सात लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गये। उन्होंने कहा कि घटना उस वक्त हुई जब मजदूर वहां काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।


Download Android App
Download iOS App



