अफ्रीकी एथलीटों का चीन के वुहान मैराथन में वर्चस्व

Summary :

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए। केन्याई एथलीट जोन म्बुरु मुइरुई ने 1 घंटे 10 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि केन्याई महिला एथलीट वेरोनिचाह न्जेरी मैना ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता का नया रिकार्ड भी स्थापित किया। चीनी एथलीट हे च्ये…

बीजिंग, 23 मार्च (आईएएनएस)। वर्ष 2026 वुहान मैराथन दौड़ प्रतियोगिता 22 मार्च को मध्य चीन के हुपेइ प्रांत की राजधानी वुहान में आयोजित हुई। अफ्रीकी एथलीटों ने पूर्ण मैराथन दौड़ के पुरुष और महिला वर्गों के पहले तीन स्थान प्राप्त किए।

केन्याई एथलीट जोन म्बुरु मुइरुई ने 1 घंटे 10 मिनट 16 सेकंड के समय के साथ पुरुष वर्ग का खिताब जीता, जबकि केन्याई महिला एथलीट वेरोनिचाह न्जेरी मैना ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के समय के साथ महिला वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया और इस प्रतियोगिता का नया रिकार्ड भी स्थापित किया।

चीनी एथलीट हे च्ये ने 2 घंटे 10 मिनट 56 सेकंड के रिजल्ट के साथ पुरुष वर्ग का चौथा स्थान प्राप्त किया और चीनी खिलाड़ी चु छिंग ने 2 घंटे 24 मिनट 14 सेकंड के साथ महिला वर्ग का चौथा स्थान हासिल किया।

इस साल वुहान मैराथन का प्रारंभिक स्थल यांगत्सी नदी के उत्तर में स्थित था और फिनिशिंग लाइन यांगत्सी नदी के दक्षिण में थी। प्रतियोगिता का मार्ग वुहान के सात केंद्रीय डिस्ट्रिक्ट से गुजरा, जिसने शानदार नदी, विशाल झील और बृहद वुहान शहर के दृश्य दिखाए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.