बांग्लादेश: विमान हाइजैक की कोशिश नाकाम, इमरजैंसी लैंडिंग के बाद बंदूकधारी को किया गिरफ्तार

Summary :

बंगालादेश की राजधानी ढाका से दुबई के लिए उड़न भरने वाले ‘बिमान बंगलादेश एयरलाइंस’ के एक विमान को अपहरण करने की कोशिश को

बंगालादेश की राजधानी ढाका से दुबई के लिए उड़न भरने वाले ‘बिमान बंगलादेश एयरलाइंस’ के एक विमान को अपहरण करने की कोशिश को रविवार को चालक दल के सदस्यों ने विफल कर दिया और विमान की चिटगावं के शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आपात लैंडिंग करायी गयी।

हवाई अड्डा के सूत्रों के मुताबिक उड़न भरने के करीब आधे घंटे के बाद एक बंदूकधारी कॉकपिट में घुस गया। इसके बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। विमान में सवार सभी 142 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

अपने बयान से मुकरा पाकिस्तान, कहा- बहावलपुर मदरसे का जैश से कोई संबंध नहीं

गृहमंत्री ए खान कमाल ने बताया कि विमान जब शाह अमानत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा तो बंदूकधारी पायलट के पास बंदूक अड़ए खड़ा था। चालक दल के सदस्यों और सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

Desk Team