नेपाल से स्वदेश लाए गए आठ भारतीय पर्यटकों के शव

Summary :

नेपाल में एक पर्वतीय रिजॉर्ट के एक कमरे में मृत पाए गए आठ भारतीय पर्यटकों के शव बृहस्पतिवार को केरल में उनके गृहनगर के लिए रवाना किये गये। इन पर्यटकों की मौत संभवत: दम घुटने की वजह से हुई।

नेपाल में एक पर्वतीय रिजॉर्ट के एक कमरे में मृत पाए गए आठ भारतीय पर्यटकों के शव बृहस्पतिवार को केरल में उनके गृहनगर के लिए रवाना किये गये। इन पर्यटकों की मौत संभवत: दम घुटने की वजह से हुई। 
भारतीय दूतावास के सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम समेत सभी प्रक्रियाएं बुधवार को पूरी कर ली गई है और एयर इंडिया के दो अलग-अलग विमानों से शवों को काठमांडू से दिल्ली भेजा गया। 
प्रवीण कृष्णन नायर, उनकी पत्नी शरन्या शशि तथा उनके तीन बच्चों के शवों को तिरुवनंतपुरम ले जाया जाएगा और रंजीत कुमार अदाथोलाथ पुनाथिल, उनकी पत्नी इंदु लक्ष्मी पीथाम्बरन रागलता तथा उनके बेटे के शवों को कोझीकोड ले जाया जाएगा। भारतीय दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ यह बेहद दुखद घटना है।’’ 

Shera Rajput