टोरंटो : कनाडा सरकार ग्वान्टानामो बे के पूर्व कैदी से माफी मांगेगी और उसे एक करोड़ पांच लाख कनाडाई डॉलर बतौर मुआवजा देगी। गौरतलब है कि इस कैदी ने अफगानिस्तान में एक अमेरिकी सैनिक की हत्या का आरोप स्वीकार किया था। समझौते से परिचित एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि उमर खादर को एक करोड़ पांच लाख कनाडाई डॉलर दिए जाएंगे। सरकार और खादर के वकील के बीच पिछले माह यह समझौता हुआ।
अफगानिस्तान में गोलीबारी के दौरान अमेरिकी सेना ने किया था गिरफ्तार
खादर को अफगानिस्तान में अल-कायदा के संदिग्ध परिसर में गोलीबारी के दौरान अमेरिकी सेना ने गिरफ्तार किया था। इस मुठभेड़ में यूएस आर्मी सार्जेंट फस्र्ट क्लास क्रिस्टोफर स्पीयर की मौत हो गई थी। खादर को जिस समय गिरफ्तार किया गया था, वह 15 वर्ष का था। खादर ने वर्ष 2010 में अपना गुनाह कबुल कर लिया था और दो साल बाद कनाडा आ गया था। ग्वान्टानामो बे में उसने 10 साल बिताए।


Download Android App
Download iOS App


