चीन सरहद पर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। भारत-चीन सरहद पर चीन की पीपल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) अरुणाचल प्रदेश में उड़ने और चमकने वाले किसी यंत्र से भारत की जासूसी कर रहा है। जानकारी के मुताबिक चीनी सेना भारत की सुरक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल करने के लिए इस तरह के यंत्रों का सहारा ले रही है।
4-5 सेकंड के लिए दिखने वाला उड़ता और चमकता यह यंत्र भारतीय सुरक्षा बलों ने हाल ही में अरुणाचल के माजा पोस्ट देखा। ये अदृश्य होने वाला यंत्र 4-5 सेकंड के लिए आसमान में दिखता है। भारतीय सुरक्षा बलों को यह यंत्र अरुणाचल प्रदेश के माजा पोस्ट पर भारतीय सीमा से करीब 5 किलोमीटर अंदर तक दिखा।
भारतीय सुरक्षा बलों ने केंद्र सरकार को इस अदृश्य होने वाले अन अनाइडेन्टिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर अपनी रिपोर्ट भेजी है। इससे पहले जानकारी मिली थी कि चीन की सेना PLA ने डोकलाम के पास के इलाके में फिर से अपनी हलचल शुरू कर दी है।
केंद्र को सौंपी गई भारतीय सेना की रिपोर्ट में कहा गया कि डोकलाम के पास के सीमावर्ती इलाके में चीनी सेना की ओर से नई तरह की हलचल हो रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि दोनों देशों की सीमा (LAC) पर नई तरह की सुरक्षा दीवार बनाई जा रही है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।


Download Android App
Download iOS App



