चीन के जिआंग्सू प्रांत के यानचेंग में गुरुवार दोपहर बाद केमिकल प्लांट में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है और 90 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, शियांगशुई काउंटी के यानचेंग में केमिकल इंडस्ट्रियल पार्क में स्थित प्लांट में आग लगने के बाद गुरुवार को करीब अपरान्ह 2.48 विस्फोट बजे हुआ। भयावह विस्फोट से इमारत के गिरने से मजदूर फंस गए।
विस्फोट से आसपास के आवासीय घरों की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। आग पर शुक्रवार सुबह काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कई मजदूर विस्फोट के बाद खून से लथपथ फैक्ट्री से निकलते देखे गए। राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि प्लांट में फंसे लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए। उन्होंने घटना की जांच का आदेश भी दिया।


Download Android App
Download iOS App


