अमेरिका में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में फैल चुके इस खतरनाक वायरस से संक्रमितों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। अब तक 57 लाख से अधिक लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं।
अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केंद्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1,77,229 पहुंच गयी है जबकि संक्रमितों की संख्या 57 लाख को पार कर 57,38,056 हो गयी है।
अमेरिका का न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कैलिफोर्निया प्रांत कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में कोरोना संक्रमण के कारण 32,887 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक 15,946 लोगों की इस महामारी के कारण मौत हो चुकी है। कैलिफोर्निया में कोविड-19 से अब तक 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।
टेक्सास में इसके कारण 11,739 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि फ्लोरिडा में कोविड-19 से 10,397 लोगों की जान गई है। इसके अलावा मैसाचुसेट््स में करीब नौ हजार, इलिनॉयस में आठ हजार और पेंसिल्वेनिया में सात हजार से अधिक लोगों की मौत हुई है।


Download Android App
Download iOS App



