अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को आतंकवाद से निपटने और द्विपक्षीय संबंधों पर फोन पर बात की। सोमवार को व्हाइट हाउस ने यह जानकारी दी। व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, “रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन कर राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप को इस बात के लिए धन्यवाद दिया कि अमेरिका द्वारा दी गई सूचना से रूस में छुट्टियों के दौरान संभावित आतंकवादी हमले को रोकने में मदद मिली।”
टेक्सास के बंदूक कानूनों ने ही बचाई गिरजाघर हमले में कई लोगों की जान : डोनाल्ड ट्रंप
एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने पर प्रतिबद्धता जताई और द्विपक्षीय संबंधों और प्रभावी रूप से हथियार नियंत्रण का समर्थन करने के भविष्य के प्रयासों पर भी चर्चा की। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा ने सोमवार को बताया था कि उसने रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर, सेंट पीटर्सबर्ग में नए साल की छुट्टियों के दौरान आतंकवादी हमलों की साजिश रचने के आरोप में दो रूसी नागरिकों को हिरासत में लिया है, यह कार्रवाई अमेरिका से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई।


Download Android App
Download iOS App



