विमानन सेवा कंपनी, विस्तारा ने दिल्ली से फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के बीच ‘एयर बबल एग्रीमेन्ट’ के तहत बृहस्पतिवार को सीधी’ उड़ान शुरु की। विस्तारा ने एक विज्ञप्ति में बताया कि जर्मनी के लिए उसकी प्रथम सेवा में बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर लगाया गया है। यह उड़ान बृहस्पतिवार सुबह 3.30 बजे (आईएसटी) दिल्ली से रवाना हुई और वहां के समय के अनुसार 7.55 बजे फ्रैंकफर्ट में उतरी।
इसमें कहा गया है कि टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस के संयुक्त स्वामित्व वाली विमानन कंपनी विस्तार सप्ताह में दो बार – बृहस्पतिवार और शनिवार को, दोनों शहरों के बीच उड़ान भरेगी। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लिस्ली थंग ने कहा, ‘‘फ्रैंकफर्ट के लिए हमारी सेवाओं का शुभारंभ हमारे वैश्विक नेटवर्क का विस्तार करने और यूरोप में हमारी उपस्थिति को मजबूत करने की हमारी प्रतिबद्धता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है।


Download Android App
Download iOS App



