लंदन: फ्रांस की आतंकवाद निरोधी इकाई ने हमले की योजना बनाते हुए दो संदिग्ध महिला आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। फ्रांस की स्थानीय टेलीविजन रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी गतविधियों में शामिल होने के आरोप में महिलाओं को गिरफ्तार किया गया जिनकी उम्र 20-30 साल के बीच है। दोनों हमले की योजना बना रही थी।
दोनों महिलाओं की गतिविधियों पर पिछले एक सप्ताह से नजर रखी जा रही थी। आतंकवादी महिला सोशल मीडिया से लगातार सीरिया में संपर्क बनाये हुए थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों महिलाओं ने ब्रिटेन के उत्तरी शहर मैनचेस्टर में हुए आत्मघाती बम विस्फोट पर भी पूरी नजर रखी थी। हमले में 22 लोगों की मौत हुई है।
(वार्ता)


Download Android App
Download iOS App




