केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, जो वर्तमान में दक्षिण कोरिया की चार दिवसीय यात्रा पर हैं, ने मंगलवार को इंचियोन में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष मसात्सुगु असाकावा के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने जोर देकर कहा कि ऋण देने वाली एजेंसी के संप्रभु और गैर-संप्रभुसंचालन के लिए भारत सबसे महत्वपूर्ण देश बना हुआ है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एडीबी की वार्षिक आम बैठक में भाग लेने के लिए इंचियोन पहुंची केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम के इतर असाकावा से मुलाकात की। सीतारमण ने बैंक की ऋण क्षमता बढ़ाने के लिए नवीन वित्तपोषण तंत्र के लिए एडीबी को समर्थन भी व्यक्त किया। उन्होंने एडीबी को आत्मनिरीक्षण करने और मूल्यांकन करने की सलाह दी कि कैसे बैंक विकासशील सदस्य देशों को प्रभावी ढंग से समर्थन दे सकता है।
सीतारमण ने असाकावा से आग्रह किया कि वे अधिक रियायती जलवायु वित्त के साथ भारत का समर्थन करें, क्योंकि देश की आर्थिक और विकासात्मक प्रगति का क्षेत्रीय और विश्व स्तर पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव हो सकता है। असाकावा ने अपने सदस्य देशों को 100 बिलियन डॉलर जलवायु वित्त प्रदान करने की एडीबी की प्रतिबद्धता को दोहराया और एशिया और प्रशांत क्षेत्र में जलवायु के लिए ऋणदाता की अभिनव वित्त सुविधा के समर्थन के लिए भारत को धन्यवाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



