यूक्रेन से भारतीय नागरिकों का पहला जत्था सुचावा सीमा चौकी पार करने के बाद शुक्रवार दोपहर रोमानिया पहुंचा। यह जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी।
यूक्रेन से सुचावा सीमा पार बिंदु पार करके भारतीयों का पहला जत्था रोमानिया पहुंच गया
अधिकारियों ने कहा कि और भारतीय नागरिकों के छोटे समूहों में सीमा पार करके रोमानिया पहुंचने की उम्मीद है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, ‘‘यूक्रेन से सुचावा सीमा पार बिंदु पार करके भारतीयों का पहला जत्था रोमानिया पहुंच गया है। सुचावा पर हमारा दल अब उन्हें बुखारेस्ट जाने में मदद करेगा जहां से उन्हें भारत लाया जाएगा।’’
The first batch of evacuees from Ukraine reach Romania via Suceava border crossing.
Our team at Suceava will now facilitate travel to Bucharest for their onward journey to India. pic.twitter.com/G8nz2jVHxD
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) February 25, 2022
बागची ने एक ट्वीट में सीमा पार करते भारतीयों की तस्वीर भी साझा की। वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा की भारतीयों को रोमानिया के बुखारेस्ट से वापस लाने के लिए एयर इंडिया दो उड़ानें संचालित करेगी। अगले कुछ दिनों में और उड़ानें संचालित की जा सकती हैं।
एयर इंडिया की उक्त दो उड़ानें शनिवार को बुखारेस्ट से रवाना होंगी। रूसी हमले के बाद यूक्रेन की सरकार ने देश के हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है इसलिए भारत अपने नागरिकों को हंगरी, पोलैंड, स्लोवाकिया और रोमानिया से लगती यूक्रेन की सीमाओं के जरिये निकालने का प्रयास कर रहा है।