अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत के चुश्ती शरीफ में तालिबानी ठिकानों पर सेना के हवाई हमले में चार आतंकवादियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अमीनुल्लाह ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर किये गये हवाई हमले में चार आतंकवादियों की मौत हो गयी जबकि नौ घायल हुए हैं। हमले के बाद चार अन्य आतंकवादी लापता हैं। तालिबानी आतंकवादियों ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
अफगानिस्तान में हवाई हमले में चार आंतकवादियों की मौत
Summary :
हवाई हमले में चार आतंकवादियों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। प्रांतीय पुलिस प्रमुख अमीनुल्लाह ने बुधवार को यह जानकारी दी।


Download Android App
Download iOS App


