काबुल : अफगानिस्तान के एक अधिकारी ने बताया कि देश के सुरक्षा बलों ने हेलमंद प्रांत का एक महत्वपूर्ण जिला तालिबान से वापस छीन लिया है। तालिबान यहां से लश्करगाह की प्रांतीय राजधानी के लिए खतरा बना हुआ था। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीरी ने आज बताया कि नवाय जिले को वापस पाने के लिए भीषण लड़ाई लड़ी गयी। इसमें 50 से अधिक तालिबान कमांडो मारे गये और पांच सुरक्षा कर्मी घायल हुये। नवाय लश्कर गाह से 16 किलोमीटर दूर है और यहां से शहर पर आतंकी हमला होता रहा है। सरकारी जवानों ने भारी मात्रा में गोला-बारूद और बंदूक जब्त किए हैं। इस घटना को लेकर तालिबान की प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आयी है। जरूरत के समय अमेरिकी और नाटो बल हेलमंड में अफगान सुरक्षा बलों की मदद करती है।
तालिबान से महत्वपूर्ण दक्षिणी जिला वापस लिया गया : अफगान अधिकारी
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App


