भारत ने शुक्रवार को यहां एक बैठक के दौरान चावल निर्यातकों की समस्याओं सहित कृषि क्षेत्र के प्रमुख मुद्दों को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के समक्ष उठाया।
भारत-यूएई संयुक्त कार्य बल के सदस्य एस विक्रमजीत सिंह ने यूएई के विदेश व्यापार राज्य मंत्री डॉ. थानी बिन अहमद अल जायोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों पर चर्चा की।
उन्होंने एक बयान में कहा कि खाड़ी देशों में भारतीय कृषि निर्यातकों के सामने आने वाली समस्याओं पर बातचीत की गई। इस दौरान दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर भी चर्चा हुई।


Download Android App
Download iOS App


