भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने वियतनाम के बीच समुद्री सहयोग और संपर्क को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत दक्षिण चीन सागर में वियतनामी नौसेना के साथ ”पैसेज अभ्यास’’ किया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई।
भारतीय नौसेना पोत ‘आईएनएस किल्टन’ को मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री के साथ भेजा गया था और अपनी वापसी यात्रा के दौरान इस युद्धपोत ने शनिवार को ‘संपर्क और सहयोग संबंधी अभ्यास’ (पैसेज अभ्यास) में हिस्सा लिया।
यह अभ्यास ऐसे समय में किया गया है, जब चीन वैश्विक चिंताओं एवं आलोचनाओं के बीच दक्षिण चीन सागर में अपनी सैन्य गतिविधियों को विस्तार दे रहा है।
भारतीय नौसेना ने रविवार को ट्वीट किया, ” भारतीय नौसेना और वियतनामी नौसेना के बीच 26 दिसंबर को पैसेज अभ्यास किया गया। इससे समुद्री आदान-प्रदान एवं एकजुटता को और मजबूती दी गई।”
उल्लेखनीय है कि मध्य वियतनाम के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए करीब 15 टन राहत सामग्री के साथ आईएनएस किल्टन गत बृहस्पतिवार को हो ची मिन्ह सिटी के ना रंग बंदरगाह पहुंचा था।


Download Android App
Download iOS App



