अमेरिकी राजदूत केनेथ आई जस्टर ने आज कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और जॉर्ज डब्ल्यू बुश के शासन में भारत-अमेरिका संबंधों की प्रगति ने नये स्तर को छुआ, जबकि इससे पहले दोनों देशों के बीच रिश्तों में फासले थे।
राजदूत ने ये बातें यहां भारत के पूर्व विदेश सचिव और अमेरिका में राजदूत रह चुके ललित मानसिंह के साथ ‘‘इवॉल्यूशन ऑफ यूएस इंडिया रिलेशनशिप’’ (भारत-अमेरिका संबंधों का विकास) विषय पर चर्चा के दौरान कहीं।
अमेरिकी राजदूत ने कहा, ‘‘वाजपेयी और बुश के कार्यकाल से पहले तक भारत-अमेरिका के रिश्ते में फासले थे। दोनों नेता इस संबंध को नये स्तर तक ले गये।’’
जस्टर से सहमत होते हुए मानसिंह ने कहा, ‘‘हाल के वर्षों से पहले तक भारतीय समुदाय ने विदेश नीति निर्माण में प्रमुख भूमिका नहीं निभायी जबकि भारतीय आव्रजकों ने खुद की पहचान बनायी और सरकार ने संपर्क कार्यक्रम पर ध्यान केन्द्रित किया तथा भारत-अमेरिका संबंधों को बेहतर बनाने के लिये भारतीय मूल के अमेरिकी समुदाय का इस्तेमाल अपने पक्ष में लॉबी तैयार करने के लिये किया।’’


Download Android App
Download iOS App



