मध्य गाजा पट्टी के दीर अल-बलाह शहर में सोमवार रात इजरायली (Israel) हवाई हमले में गैर-लाभकारी संगठन वर्ल्ड सेंट्रल किचन (WCK) के कम से कम पांच कर्मचारी गाड़ चलाते समय मारे गए। हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने यह जाकनारी दी।
- गाजा में सोमवार रात इजरायली हवाई हमले में पांच कर्मचारी मारे गए
- हमास द्वारा संचालित सरकारी मीडिया कार्यालय ने यह जाकनारी दी
- मृतकों में चार विदेशी सहायता कर्मी और एक फिलिस्तीनी शामिल हैं
मृतकों में चार विदेशी सहायता कर्मी
मीडिया कार्यालय ने एक प्रेस बयान में कहा कि मृतकों में चार विदेशी सहायता कर्मी और एक फिलिस्तीनी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वे उस बंदरगाह के निरीक्षण करने के मिशन पर थे, जिसे मानवीय सहायता का एक नया हिस्सा मिलेगा। बयान में कहा गया है कि वे गाजा पट्टी में मानवीय सहायता ले जाने वाले जहाजों को प्राप्त करने के लिए जिम्मेदार थे। इज़रायली सेना ने एक प्रेस बयान में कहा कि वह इस दुखद घटना का पता लगाने के लिए गहन समीक्षा कर रही है।


Download Android App
Download iOS App




