जम्मू -कश्मीर : महबूबा मुफ्ती ने आतंकवादियों को आत्मसमर्पण के लिए राजी करने पर बलों ,परिवारों की सराहना की

Summary :

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उन सुरक्षा बलों और दो आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों की सराहना की,

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उन सुरक्षा बलों और दो आतंकवादियों के परिवार के सदस्यों की सराहना की, जिन्होंने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों को आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया।महबूबा ने कहा कि आतंकवाद में शामिल युवाओं को दूसरा मौका देने के लिए इस तरह के प्रयास जारी रहने चाहिए।
पीडीपी अध्यक्ष ने ट्वीट किया 
पीडीपी अध्यक्ष ने ट्वीट किया, ”उनके परिवारों के प्रयासों और सुरक्षाबलों द्वारा दिए गए समर्थन की बदौलत दो ज़िंदगियां बच गयीं। इस तरह के प्रयासों को जारी रखा जाना चाहिए ताकि आतंकवाद में शामिल होने वाले युवाओं को अपना जीवन जीने का दूसरा मौका दिया जा सके।”

कुलगाम जिले के हादिगाम इलाके में बुधवार सुबह मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने उस समय अपने हथियार डाल दिए, जब उनके माता-पिता और पुलिस ने उनसे आत्मसमर्पण करने की अपील की।

Desk Team