उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने दक्षिण कोरिया के अधिकारी की गोली मारकर हत्या किये जाने पर शुक्रवार को कहा कि इस ”अप्रत्याशित” और ”दुर्भाग्यपूर्ण” घटना को लेकर उन्हें बहुत अफसोस है। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है।
दक्षिण कोरिया ने आरोप लगाया था कि उत्तर कोरिया ने दोनों देशों की समुद्री सीमा पर उसके एक अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी है। किम के इस रुख से दक्षिण कोरिया में उत्तर-कोरिया विरोधी भावना कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, यह भी माना जा रहा है कि पिछले सप्ताह हुई अधिकारी की हत्या के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे एन के तल्ख रवैये में भी नरमी आएगी।
मून के सलाहकार सुह हून ने उत्तर कोरियाई नेता के संदेश का हवाला देते हुए कहा, ”कॉमरेड किम जोंग उन ने राष्ट्रपति मून जे इन और दक्षिण कोरिया की जनता से इस अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर अफसोस प्रकट किया है।”


Download Android App
Download iOS App



