korea Relation: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ा तनाव, संबंध बनाने वाले अहम सरकारी संगठनों को किया रद्द

Summary :

korea Relation: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच दोनों देशों के साथ संवाद और सहयोग करने वाले संगठन समाप्त कर दिए गए हैं। उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा कि वह अब अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेंगे। Highlights उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच गंभीर टकराव अहम सरकारी संगठनों को किया रद्द कोरिया के साथ सुलह करना असंभव- किम उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच गंभीर टकराव उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि दक्षिण कोरिया के…

korea Relation

korea Relation: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच दोनों देशों के साथ संवाद और सहयोग करने वाले संगठन समाप्त कर दिए गए हैं। उत्तर कोरियाई के नेता किम जोंग उन के हवाले से कहा कि वह अब अपने प्रतिद्वंद्वी के साथ सुलह का प्रयास नहीं करेंगे।

Highlights

  • उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच गंभीर टकराव
  • अहम सरकारी संगठनों को किया रद्द
  • कोरिया के साथ सुलह करना असंभव- किम

उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया के बीच गंभीर टकराव

उत्तर कोरिया की आधिकारिक ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने बताया कि दक्षिण कोरिया के साथ संवाद और सहयोग से जुड़ी एजेंसियों को समाप्त करने का फैसला सोमवार को देश की संसद की एक बैठक में लिया गया। ‘सुप्रीम पीपुल्स असेंबली’ ने एक बयान में कहा कि दोनों कोरिया देशों के बीच अब ‘‘गंभीर टकराव’’ है और उत्तर कोरिया के लिए दक्षिण कोरिया को कूटनीति में एक भागीदार मानना बड़ी गलती होगी।

संगठनों को किया रद्द

असेंबली ने कहा, ‘‘उत्तर-दक्षिण कोरिया संवाद, वार्ता और सहयोग के लिए बनाई गई देश के शांतिपूर्ण पुनर्मिलन की समिति, राष्ट्रीय आर्थिक सहयोग ब्यूरो और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रशासन को रद्द किया जाएगा।’’

कोरिया के साथ सुलह करना असंभव- किम

संसद में एक भाषण के दौरान किम ने दक्षिण कोरिया और अमेरिका पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया के लिए दक्षिण कोरिया के साथ सुलह और शांतिपूर्ण पुनर्मिलन पर बातचीत करना असंभव हो गया है।

KCNA ने कहा कि किम ने संसद से उसकी अगली बैठक में उत्तर कोरिया के संविधान में संशोधन करते हुए दक्षिण कोरिया को ‘‘सबसे बड़े शत्रु देश’’ के रूप में परिभाषित करने का आह्वान किया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan