मालदीव के राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने अपने नए मंत्रिमंडल से कहा कि मालदीव एक बार फिर राष्ट्रमंडल देशों का हिस्सा बनेगा। मालदीव 2016 में इससे बाहर हो गया था। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राष्ट्रपति कार्यालय के हवाले से कहा,
‘मंत्रियों को राष्ट्रमंडल सदस्य होने से फायदे के बारे में बताया गया, जिससे मालदीव के लोगों खासकर युवाओं के लिए अवसर के कई दरवाजे खुलेंगे।’
राष्ट्रपति कार्यालय ने अपने बयान में कहा, राष्ट्रपति के निर्णय के बाद, संबंधित अधिकारी मालदीव को कॉमनवेल्थ में शामिल कराने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। मालदीव 1982 में कॉमनवेल्थ का सदस्य बना था और 2016 में वह इससे बाहर हो गया था।


Download Android App
Download iOS App





