तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) से इस्तीफा देने वाले सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। कांग्रेस के तेलंगाना प्रभारी आर सी खूंटिया ने कहा कि रेड्डी 23 नवंबर को तेलंगाना के मेडचल में होने वाली सोनिया गांधी और राहुल गांधी की रैली में कांग्रेस की आधिकारिक रूप से सदस्यता ग्रहण करेंगे।
कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी के साथ मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ”टीआरएस से कल इस्तीफा देने वाले लोकसभा सदस्य के. विश्वेश्वर रेड्डी से गर्मजोशी भरी और सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई। मैं आशा करता हूं कि भविष्य में भी हमारे बीच संवाद होता रहेगा और तेलंगाना की बेहतरी के लिए हम काम करते रहेंगे।”
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मुलाकात की तस्वीर भी शेयर की। गौरतलब है कि रेड्डी ने कल टीआरस से इस्तीफा दे दिया था। वह चेवेल्ला लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।


Download Android App
Download iOS App




