नेपाल को मिल गया अंतरिम PM! सुशीला कार्की के नाम पर लगी मुहर, आज रात लेंगी शपथ

Nepal New Pm Sushila Karki

Nepal New PM Sushila Karki: नेपाल में हाल ही में Gen-Z युवाओं के नेतृत्व में हिंसक विरोध-प्रदर्शन हुए, जिनके चलते देश में गंभीर राजनीतिक संकट पैदा हो गया।इस हालात को देखते हुए, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने मौजूदा संसद को भंग कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने देश में अंतरिम सरकार बनाने का फैसला लिया है।

Nepal New PM Sushila Karki: आज रात होगा शपथ ग्रहण समारोह

पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को इस अंतरिम सरकार की प्रधान नियुक्त किया गया है। यह निर्णय उस बैठक में लिया गया जहाँ राष्ट्रपति, सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिग्देल, और Gen-Z के प्रतिनिधि समूह मौजूद थे। सुशीला कार्की आज रात 8:45 बजे राष्ट्रपति भवन में प्रधान पद की शपथ लेंगी।

Nepal New PM Sushila Karki
Nepal New PM Sushila Karki

Nepal PM Sushila Karki: जानें कौन हैं सुशीला कार्की

सुशीला कार्की बीते वर्षों में सरकार विरोधी आंदोलनों की एक प्रमुख आवाज रही हैं। अपने मुख्य न्यायाधीश कार्यकाल के दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े फैसले लिए, जिससे वह युवाओं के बीच खासा लोकप्रिय हो गईं। उन्होंने न सिर्फ न्यायपालिका में पारदर्शिता की मिसाल पेश की, बल्कि सत्ता के दुरुपयोग के खिलाफ भी मजबूती से खड़ी रहीं।

Nepal Prime Minister: पहली महिला चीफ जस्टिस भी रहीं सुशीला कार्की

73 वर्षीय सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला चीफ जस्टिस भी रह चुकी हैं। उनका जन्म 7 जून 1952 को बिराटनगर में हुआ था। उन्होंने 1972 में महेंद्र मोरांग कैंपस से बीए किया, फिर 1975 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान में एमए किया। इसके बाद 1978 में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री ली और 1979 से वकालत शुरू की।

Nepal New PM Sushila Karki
Nepal New PM Sushila Karki

केपी शर्मा ओली को इस्तीफा देना पड़ा

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को 8 और 9 सितंबर को देशभर में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। ये प्रदर्शन मुख्य रूप से Gen-Z युवाओं द्वारा किए गए थे। वे भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और सोशल मीडिया पर लगाए गए प्रतिबंधों का विरोध कर रहे थे। Gen-Z प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मौजूदा संसद को भंग किया जाए और राष्ट्रीय चुनावों तक एक अंतरिम सरकार बनाई जाए। इन मांगों पर राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने सेना प्रमुख से सलाह-मशविरा करने के बाद सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: Nepal Gen Z Protest: कौन हैं कुमारी देवी माता? कर्फ्यू में ढील मिलते ही मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।