Nepal News : नेपाल के नवनियुक्त प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली संविधान के अनुसार आज संसद में विश्वास मत हासिल करेंगे। केपी शर्मा ओली ने सोमवार को नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। खबरों की माने तो प्रधानमंत्री ओली ने आज विश्वास मत हासिल करने का का फैसला किया है। नेपाल के संविधान के मुताबिक, ओली को प्रधानमंत्री पद संभालने के 30 दिनों के भीतर संसद से विश्वास मत हासिल करना होगा, लगता है जिसे वे आसानी से प्राप्त कर लेंगे। क्योंकि नेपाल में 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा (HoR) में सरकार बनाने के लिए न्यूनतम संख्या मात्र 138 है।
ओली पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ का स्थान लेंगे, जिन्होंने पिछले सप्ताह HoR में विश्वास मत खो दिया था, जिसके कारण नई सरकार का गठन हुआ। सीपीएन-यूएमएल के अध्यक्ष अब नई गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं, जिसके सामने नेपाल में राजनीतिक स्थिरता प्रदान करने की कठिन चुनौती है। नेपाल में लगातार राजनीतिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ा है, क्योंकि रिपब्लिकन प्रणाली की शुरुआत के बाद पिछले 16 वर्षों में देश में 14 सरकारें बनी हैं।
ओली के शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर, तीन वकीलों दीपक अधिकारी, खगेंद्र प्रसाद चपागैन और शैलेंद्र कुमार गुप्ता ने नेपाल के सुप्रीम कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की, जिसमें उनकी नियुक्ति को चुनौती देते हुए तर्क दिया गया कि यह असंवैधानिक है और इसे रद्द करने की मांग की गई। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में प्रारंभिक सुनवाई की तारीख 21 जुलाई तय की है, उसी दिन ओली संसद में फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



