अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में कथित रूसी हस्तक्षेप को नहीं रोकने के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जिम्मेदार ठहराया है। ट्रंप ने कहा कि 2016 में हिलेरी क्लिंटन के चुनाव अभियान और डेमोक्रेटिक नेशनल समिति (डीएनसी) के कंप्यूटर नेटवर्क की रूसी हैकिंग को रोकने के लिए ओबामा ने उचित कदम नहीं उठाए।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, शुक्रवार को ग्रैंड जूरी ने हिलेरी और डीएनसी के बारे में संवेदनशील जानकारी हासिल करने हेतु कंप्यूटर नेटवर्क्स हैक करने के प्रयासों के लिए मॉस्को के 12 खुफिया अधिकारियों पर आरोप दर्ज किए हैं। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, ‘आपने कल रूस के जिन 12 रूसी अधिकारियों पर आरोप पत्र दाखिल होने की खबर सुनी वह घटना ओबामा के प्रशासन के हुई थी न कि ट्रंप प्रशासन में।’ यह पहली बार है कि जब ट्रंप ने विशेष अभियोजक रॉबर्ट मुलर द्वारा शुक्रवार को लगाए गए आरोपों पर टिप्पणी की है।


Download Android App
Download iOS App



