वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ Rishabh Pant ने खेली तूफानी पारी टीम को जीतायी सीरीज

Summary :

इंडिया-ए ने अपने दसरे टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वेस्टइंडीज-ए को पांच विकेट से करारी हार दे दी। चौथी पारी में वेस्टइंडीज-ए ने इंडिया-ए को 321 रनों का लक्ष्य दिया।

इंडिया-ए ने अपने दसरे टेस्ट मैच के चौथे और आखिरी दिन यानी शुक्रवार को वेस्टइंडीज-ए को पांच विकेट से करारी हार दे दी। चौथी पारी में वेस्टइंडीज-ए ने इंडिया-ए को 321 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे इंडिया-ए ने आखिरी दिन पर इस लक्ष्य को पांच विकेट से जीत लिया।

India-A

आसानी से टेस्ट मैच जीत लिया इंडिया-ए ने

India-A

इंडिया-ए ने टेस्ट मैच के आखिरी दिन की शुरूआत तीन विकेट के नुकसार पर 214 रनों केसाथ शुरु की। इंडिया-ए को टेस्ट मैच के आखिरी और चौथे दिन 107 रनों की जरूरत थी जिसे उसने किसी भी परेशानी के हासिल कर लिया। इंडिया-ए की तरफ से खेल रहे हनुमा विहारी ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसमें उन्होंने पांच चौके भी लगाए थे।

कप्तान करुण नायर ने खेली शानदार पारी

Karun Nair

इंडिया-ए की दूसरी पारी में Rishabh Pant ने 71 गेंदों में 11 चौकों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी। इंडिया-ए के कप्तान करुण नायर ने 55 रनों की शानदार पारी खेली है। करुण नायर ने अपनी पारी में 63 गेंदों का सामना किया और उसमें 8 चौके भी जड़े। जयंत यादव भी पंत के साथ 23 रनों की नाबाद लौटे थे।

इंडिया-ए को वेस्टइंडीज-ए ने पहली पारी में 192 रनों पर कर दिया था ढेर

West Indies-A

वेस्टइंडीज-ए ने अपनी पहली पारी में 302 रन बनाए थे और वहीं इंडिया-ए की पहली पारी में 192 रनों पर रोक दिया था। उसके बाद इंडिया-ए के गेंदबाजों ने वापसी करते हुए वेस्टइंडीज-ए को दूसरी पारी में 210 रनों पर ही रोक दिया था। वेस्टइंडीज-ए ने इंडिया-ए को यह मैच जीतने के लिए 321 रनों का लक्ष्य दिया था।

Rishabh Pant ने दूसरी पारी में खेली शानदार पारी

Rishabh Pant

इंडिया-ए को वेस्टइंडीज-ए ने 321 रनों का लक्ष्य दिया। Rishabh Pant ने पहली पारी में महज तीन रन ही बनाए लेकिन दूसरी पारी में पंत ने टीम में एक अहम भूमिका निभाई। इस साल पंत बहुत अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं।

Rishabh Pant

पंत इंडिया-ए से पहले आईपीएल में भी अपना जलवा दिखा चुके हैं। धोनी के बाद पंत के रुप में भारतीय टीम के पास एक युवा विकेटकीपर मौजूद है।

आईपीएल में बनाए Rishabh Pant ने कई रिकॉर्ड

Rishabh Pant

इस साला Rishabh Pant ने आईपीएल दिल्ली की टीम की तरफ से खेला है और साथ ही कर्ई सारे रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आईपीएल के इस सीजन में दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ऋषभ पंत बल्लेबाज बन गए हैं।

Rishabh Pant

Rishabh Pant ने सनराइजर्स हैदराबाद वाली मजूबत टीम के खिलाफ शतक बनाकर अपने हौसलों के बारे में सबको ही बता दिया था। दिल्ली की ओर से खेलते हुए इस साल पंत ने कई रिकॉर्ड बनाए।

Rishabh Pant

वह इस सीजन दिल्ली के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद जैसी मजबूत गेंदबाजी लाइन अप वाली टीम के खिलाफ उन्होंने शानदार शकत जड़ अपनी दमदार बल्लेबाजी का नमूना भी पेश किया।

Rishabh Pant

Desk Team