Pakistan ने BRICS सदस्यता के लिए किया आवेदन

Summary :

Pakistan ने ब्रिक्स सदस्यता के लिए आवेदन किया है और इसके लिए रूस का समर्थन मांगा है। मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने गुरुवार को यह बात कही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बारेे में विदेश कार्यालय की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है, मगर जमाली उसकी मंजूरी के बिना यह राज नहीं खोल सकते। पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण संगठन का हिस्सा बनना चाहेगा रूस की अध्यक्षता में समूह में शामिल रूस की मदद का भरोसा शामिल होने के लिए अर्जी की दायर जमाली ने रूसी समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान खुलासा किया…

Pakistan ने ब्रिक्स सदस्यता के लिए आवेदन किया है और इसके लिए रूस का समर्थन मांगा है। मॉस्को में पाकिस्तान के राजदूत मुहम्मद खालिद जमाली ने गुरुवार को यह बात कही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बारेे में विदेश कार्यालय की ओर से अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की गई है, मगर जमाली उसकी मंजूरी के बिना यह राज नहीं खोल सकते।

  • पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण संगठन का हिस्सा बनना चाहेगा
  • रूस की अध्यक्षता में समूह में शामिल
  • रूस की मदद का भरोसा

शामिल होने के लिए अर्जी की दायर

जमाली ने रूसी समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि पाकिस्तान ने ब्रिक्स में शामिल होने के लिए एक अर्जी दायर की है और उसे रूस की मदद का भरोसा है। पाकिस्तान ब्रिक्स की सदस्यता के लिए आवेदन कर चुका है, जिसका अगले साल छह नए सदस्यों के प्रवेश के साथ विस्तार होने वाला है।

रूस की अध्यक्षता में समूह में शामिल

जमाली ने यह भी कहा कि इस्लामाबाद अगले साल रूस की अध्यक्षता में समूह में शामिल होने की योजना बना रहा है। पाकिस्तान इस महत्वपूर्ण संगठन का हिस्सा बनना चाहेगा और हम आम तौर पर पाकिस्तान और विशेष रूप से रूसी संघ की सदस्यता को समर्थन देने के लिए सदस्य देशों से संपर्क करने की प्रक्रिया में हैं।

Desk Team