सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव के 550 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान सरकार ने एक विशेष सिक्का जारी किया है। यह सिक्का पाकिस्तान के नोरवाल के करतारपुर स्थित दरबार साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को यह सिक्का दिया जायेगा।
भारत की तरफ से पाकिस्तान स्थित दरबार साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए दोनों देशों के बीच पिछले सप्ताह समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे। प्रधानमंत्री इमरान खान करतारपुर गलियारे का नौ नवंबर को उद्धाटन करेंगे। सिक्के के एक तरफ गुरु नानक देव जी के जन्म स्थान ननकाना साहिब का चित्र है तो दूसरी ओर इस्लामी गणराज्य पाकिस्तान और 50 लिखा हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



