पाकिस्तान के हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच पाक अपनी लुढकती अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए नई वीजा पॉलिसी लेकर आया है। पड़ोसी मुल्क की नई पॉलिसी के जरिए दुनियाभर से व्यापारिक समुदाय को अपने देश में निवेश करने के लिए आकर्षित करना चाहता है। बता दें नकदी के संकट से जूझ रहा पाकिस्तान चाहता है कि उसके देश में निवेश किया जाए, ताकि किसी तरह से अपने मुल्क को फिर खड़ा किया जा सके।वर्तमान में देश के आर्थिक हालात बेहद ही खराब चल रहे हैं।
SIFC की पांचवीं शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता
आपको बता दें शहबाज शरीफ की सरकार के समय देश की आर्थिक समस्याओं से निपटने के लिए सिविल-मिलिट्री हाइब्रिड बॉडी तैयार की गई थी। इसे ‘स्पेशल इंवेस्टमेंट फैसिलेशन काउंसिल’ (SIFC) के तौर पर जाना जाता है। पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर ने SIFC की पांचवीं शीर्ष समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
प्रधानमंत्री काकर ने एक रिकॉर्डेड मैसेज में ऐलान किया
कार्यवाहक प्रधानमंत्री काकर ने एक रिकॉर्डेड मैसेज में ऐलान किया कि पाकिस्तान आने को इच्छुक विदेशी व्यापारियों के लिए एक नई आसान वीजा व्यवस्था को मंजूरी दे दी गई है उ.न्होंने कहा कि जो विदेशी कारोबारी पाकिस्तान आना चाहते हैं, उन्हें उनके देश या अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संगठनों से जारी किए गए एक डॉक्यूमेंट दिखाना होगा। उस डॉक्यूमेंट के आधार पर उनके लिए आसानी से वीजा जारी कर दिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



