पेशावर : पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तुनख्वा प्रांत में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी जमात उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूएल-एफ) के स्थानीय नेता की आज कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि डेरा इस्माइल खान स्थित मस्जिद के बाहर मौलाना सईद अत्ताउल्ला शाह की बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हादसा सुबह की नमाज के बाद उनके मस्जिद से बाहर निकलते ही हुआ। घटना के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए। अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का एक दल मौके पर पहुंचा और उन्होंने घटनास्थल से सबूत एकत्रित कर जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान में कट्टरपंथी इस्लामिक पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App


