पिछले कई दिनों से फ्लाइट में लोगों की अजीबोगरीब हरकरते सामने आ रही है। बता दें हाल ही में फ्लाइट में सफर कर रहे यात्री का एक नया मामला सामने आया है, जिसे सुन सभी हैरान रहे गए।
मैनचेस्टर यूनाइटेड के एक खबर के अनुसार बताया गया है की ब्रिटेन की एक फ्लाइट में एक शख्स ने शराब के नशे काफी हंगामा मचाया, जिस दौरान वह अपने साथ यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों को भी परेशान करता नजर आया। जिसके बाद उसने टॉयलेट यूज़ करने को कहा तो उसकी हालत देख एयरहोस्टेस ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी। जिसके कारण नशे की हालत में बेसुध शख्स ने अपनी सीट पर ही टॉयलेट कर दिया।
फ्लाइट में काफी ज्यादा शराब पी रखी थी
जानकारी के अनुसार शख्स का नाम लॉयड जॉनसन बताया जा रहा है। जो की दुबई में अपनी छुट्टी मनाने के बाद ब्रिटेन वापस जा रहा था। इस दौरान उसने फ्लाइट में काफी ज्यादा शराब पी रखी थी। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में होने के कारण उसने फ्लाइट अटेंडेंट के साथ शर्मनाक हरकतें भी की, इसके साथ ही नशे में होने के कारण वह अपने पैरों पर भी ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था।
हवाई जहाज में सीटों के बीच पेशाब कर दिया
जिसके बाद उनसे एयरहोस्टेस से उसे टॉयलेट जाने देने के लिए कहा, जिस पर एयरहोस्टेस ने उसे इसकी इजाजत नहीं दी।जिसके बाद उसने हवाई जहाज में सीटों के बीच पेशाब कर दिया। इस घटना के बाद काफी हंगामा देखने को मिला, वहीं ब्रिटेन में लैंड करते ही शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल कोर्ट में उसकी सुनवाई के दौरान उस पर जुर्माना लगाया गया और उसे 80 घंटे बिना किसी वेतन के काम करने की सजा सुनाई गई।


Download Android App
Download iOS App



