कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में भारतीय मूल के एक 24 वर्षीय सिख युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कनाडा में इस महीने इस तरह की यह दूसरी घटना है। एडमोंटन पुलिस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि युवक की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई। तीन दिसंबर की रात एडमोंटन में गोली चलने की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी।
घायल अवस्था में सिंह एक वाहन में बैठे हुए थे।आपातकालीन चिकित्सा सेवा के पहुंचने तक उनकी मौत हो गई। प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट के मुताबिक सिंह की हत्या की गई है।पुलिस के मुताबिक घटना वाले इलाके से एक वाहन संदिग्ध स्थिति में जाता दिखा था और पहचान के लिए जांच अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज को भी जारी किया।
पुलिस ने तीन दिसंबर की रात इलाके में किसी भीतरह की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में भी निवासियों से अवगत कराने को कहा है।ओंटारियो प्रांत में तीन दिसंबर को 21 वर्षीय सिख महिला पवनप्रीत कौर को ‘लक्षित’ हमले में गोली मार दी गई थी। नवंबर में, महकप्रीत सेठी की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में उच्च विद्यालय की पार्किंग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई।


Download Android App
Download iOS App



