पश्चिमी लंदन में एक विवाद के बाद 69 वर्षीय एक बिल्डर की छूरा घोंपकर हत्या करने का दोषी पाए गए भारतीय मूल के व्यक्ति को ब्रिटेन की एक अदालत ने अनिश्चितकाल तक अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई है। साउथॉल में 36 वर्षीय गुरजीत सिंह लाल ने एलन इसीचेई पर हमला किया था जब एक सड़क पर लाल के थूकने पर दोनों के बीच झगड़ा हो गया था।
इनर लंदन क्राउन कोर्ट की एक ज्यूरी ने अक्टूबर में उसे हत्या का दोषी पाया था। सोमवार को, उसे उसी अदालत में ब्रिटेन के मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम 1983 की धारा 37 के तहत अनिश्चितकालीन अस्पताल में कैद रखने की सजा सुनाई गई। लाल अब एक मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल में कैद रहेगा। यह घटना पिछले साल हुई थी।


Download Android App
Download iOS App


