प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चीन, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

Summary :

NULL

चीन-म्यांमार की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन पहुंच गए है। यहां मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। वे ब्रिक्स देशों के साथ वैश्विक आर्थिक स्थिति, वैश्विक आर्थिक प्रशासन, सुरक्षा, विकास के अलावा अतंरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे और संबंधों को गति प्रदान करेंगे।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा था कि वह चीन में होने वाले आगामी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे के प्रति उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि इसे शांति और सुरक्षा को बरकरार रखने और वैश्चिक चुनौतियों का निवारण करने में महत्वपूर्ण योगदान देना है।

प्रधानमंत्री ने एक वक्तव्य में कहा था, “मैं गोवा शिखर सम्मेलन के नतीजों के आधार पर आगे बढ़ने को उत्सुक हूं। मैं रचनात्मक चर्चा और सकारात्मक नतीजे के प्रति भी उत्सुक हूं जो चीन की अध्यक्षता में मजबूत ब्रिक्स भागीदारी के एजेंडा का समर्थन करेगा।”

Desk Team